IMG 20210316 WA0055

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना के मोतिलेदा गांव के नदी तट पर मिला सैलून दुकानदार का शव.

गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के मोटिलेदा गांव के उसरी नदी में मंगलवार की सुबह 45 वर्षिय शंकर ठाकुर का शव पड़ा मिला। मृतक सोमवार की शाम से ही लापता था। जबकि दूसरे दिन अहले सुबह मृतक का शव बरामद हुआ। मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के पतारी गांव निवासी नारायण ठाकुर का बेटा था। और सिहोदिह-सिरसिया के पटेल नगर में सैलून दुकान चलाता था। सोमवार की शाम मृतक जहां लापता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दूसरे दिन उसका शव बेंगाबाद थाना इलाके के मोतिलेदा गांव से एक किलोमीटर दूर उसरी नदी के समीप मिला। मृतक का शव काफी दर्दनाक तरीके से नदी तट के समीप पाया गया। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगो की भीड़ घटनास्थल जुटी। शव का हालात ही स्पस्ट कर रहा था कि मृतक की हत्या धारदार हथियार से किया गया है। यही मृतक के शरीर मे कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाए गए।

इधर जानकारी मिलने के बाद मुफ्फिसल और बेंगाबाद थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और घटना की जानकारी ली। शंकर ठाकुर के मिले शव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी दिखा। इस दौरान दोनों थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वालो की पहचान अब तक नही हो पाया है।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via