कोविड केअर सेन्टर की पुख्ता व्यवस्था हेतु डीसी रांची ने की बैठक.
रांची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए कोविड रोकथाम हेतु एक अहम बैठक कर पुख्ता तैयारियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड-19 मरीजों हेतु पर्याप्त संख्या में बेड तैयार करने हेतु सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता को निदेश दिया। खेलगांव में असिम्प्टोमैटिक कोविड मरीजों को रखने हेतु आवश्यक तैयारियों के लिए कहा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड केअर सेन्टर में बेड की व्यवस्था, मरीज़ों के लिए खानपान की व्यवस्था के लिए निदेश दिया गया। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, एसडीओ रांची, एसडीओ बुंडू, एसी नक्सल, एसीएमओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

















