इंकलाबी नौजवान सभा ने अम्बेडकर जयंती पर मनाया युवा स्वाभीमान दिवस.

इंकलाबी नौजवान सभा ने अम्बेडकर जयंती पर मनाया युवा स्वाभीमान दिवस.

Share
Link copied

रामगढ़ : संविधान और सामाजिक न्याय पर हमलें बंद करो नारों के साथ 14 अप्रैल इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर देशव्यापी युवा स्वाभीमान दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय रामगढ़ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर इनौस के प्रदेश सचिव अमल घोष ने कहा कि मोदी सरकार देश के ‌युवाओ के स्वाभीमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश के तमाम सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर बेरोजगारी के बढ़ते संकट पर चुप्पी साधे हुए हैं। रेलवे, बैंक,, एलआईसी, कोयला, हवाई अड्डा, से लेकर तेल को भी बेचा गया। और अंत में लोकडाउन के आड़ में देश की खेती किसानी को भी अडानी अंबानी के हाथों बेचने की पुरी तैयारी चल रही है। आज संविधान को जलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर हमें संकल्प लेने की जरूरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम में इनौस के जिला संयोजक पवन गोप, गणेश बेदिया,राजु विश्वकर्मा,उमेश गोप,उमेश गुप्ता, जावेद अंसारी, माले नेता,लाली बेदिया, सरयू बेदिया, देवानंद गोप, निकू सिंह कपिल यादव आदि उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश/अशोक

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow