डीसी रांची सदर अस्पताल रांची के निरीक्षण, सभी को अपने कार्य एवं दायित्व सम्बंधित दिया दिशानिर्देश.

डीसी रांची सदर अस्पताल रांची के निरीक्षण, सभी को अपने कार्य एवं दायित्व सम्बंधित दिया दिशानिर्देश.

रांची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 14 अप्रैल 2021 को सदर अस्पताल रांची में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित कर उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उपायुक्त श्री रंजन ने इस ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित दंडाधिकारियों को उनकी प्रतिनियुक्ति स्थल पर जाकर उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त श्री रंजन ने सदर अस्पताल में बहाल की गई नई व्यवस्था का भी जायजा लिया। नई व्यवस्था के तहत रिसेप्शन काउंटर पर ही आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के उपरांत इंसिडेंट कमांडर के माध्यम से उन्हें आवश्यकतानुसार बेड उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों के वार्ड में जाकर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को समय समय पर कोविड मरीजों की देखरेख करने का निदेश दिया।

उपायुक्त श्री रंजन ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों एवं पारा मेडिकल स्टाफ़स को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की इस जंग में उनका बेहद अहम योगदान है। उनके अनवरत प्रयास से ही कोरोना को मात देने में जिला प्रशासन सक्षम हो पाएगा। इस अवसर पर डीडीसी रांची, एस डी एम रांची सदर, सिविल सर्जन, पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now