IMG 20210524 WA0074

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों की हुई वर्चुअल बैठक, अधिकांश ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की दी सलाह.

राँची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से राज्य के सभी मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति तथा रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विचार-विमर्श किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए बैठक के बाद वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने के सवाल पर कहा, कांग्रेस पार्टी की राय के अनुसार लॉकडाउन आगे बढ़ना चाहिए। हम लोगों ने अपनी राय दे दी है। अब मुख्यमंत्री के फैसले की बात है वह क्या फैसला लेते हैं। वहीं सख्ती के सवाल पर उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि जो नियम है वह सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कोरोना की रफ्तार निश्चित रूप से कम हुई है लेकिन अगर लॉकडाउन में अभी ढील दे दी जाती है तो फिर भयावह स्थिति लौट सकती है इसलिए राज्य में लॉकडाउन की यथास्थिति बरकरार रहनी चाहिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकतर कैबिनेट मंत्रियों ने लॉकडाउन को बरकरार रखने की सलाह दी है जिससे यह माना जा रहा है कि झारखंड में लॉकडाउन के बढ़ने के आसार हैं।

Share via
Share via