two-dozen-elephants-camp-kolyadamar-panic

कोलयाडामर में दो दर्जन हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत; हाथी भगाने की सामग्री बांटी

Share
Link copied
two-dozen-elephants-camp-kolyadamar-panic
two-dozen-elephants-camp-kolyadamar-panic

सिमडेगा: बड़ाबड़पानी पंचायत के कोलयाडामर गांव के जंगल में पिछले तीन-चार दिनों से करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों के लगातार गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर हाथियों को गांव से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों के अनुसार झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं और मशाल से हाथियों को भगाने में भी खास असर नहीं हो रहा है। हाथियों के लगातार जंगल में मौजूद रहने से ग्रामीणों को फसल और जान-माल की चिंता सता रही है।

Advertisment
Advertisment

हाथी भगाने की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीण समाजसेवी सह सब्जी व्यापारी भरत प्रसाद के पास पहुंचे और मदद की मांग की। इसके बाद तत्कालीन जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने भरत प्रसाद के सहयोग से ग्रामीणों के बीच टॉर्च, पटाखे, जूट के बोरे और मोबिल का वितरण किया।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान आशा मैक्सिमा लकड़ा ने ग्रामीणों से हाथियों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और पटाखों समेत अन्य सामग्री का इस्तेमाल हाथियों को भड़काने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए सावधानीपूर्वक करने की अपील की। भरत प्रसाद ने भी ग्रामीणों को पारंपरिक और सुरक्षित तरीके अपनाने तथा हाथियों को किसी भी स्थिति में भड़काने से बचने की सलाह दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने में सहयोग करने की मांग की है।

  1. Advertisem
    Advertisment

    मालती मुर्मू की निशानदेही पर जमीरा पहाड़ से AK-47 और INSAS समेत 210 गोलियां बरामद

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।