IMG 20210830 WA0001

सीमेंट लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक

-नारायणपुर(जामताड़ा)
नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक बार फ़िर रफ़्तार का कहर देखने को मिला|जब एक सीमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई| घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है|इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10 सीई 7949 धनबाद से सीमेंट लादकर जामताड़ा की ओर जा रही थी कि तभी गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघारी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई|हलाँकि ग़नीमत रही कि इस घटना में चालक को कोई चोट नही आई|वहीँ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नारायणपुर पुलिस पहुँची औऱ मामलें की जांच पड़ताल में जुट गई|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा से कार्तिक सिंह की रिपोर्ट

Share via
Share via