MANIPUR : सड़क हादसे में 15 छात्रों की मौत, बस से जा रहे थे एजुकेशन टूर पर

MANIPUR : सड़क हादसे में 15 छात्रों की मौत, बस से जा रहे थे एजुकेशन टूर पर

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MANIPUR:  मणिपुर के नोनी जिले में बड़ा हादसा  होने की खबर है। यहां सड़क हादसे में 15 छात्रों की मौत की खबर है। घटना के बारे बताया जा रहा है कि छात्रों को ले जा रही दो बस अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसा बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ। मणिपुर के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल यारिपोक के छात्रों को लेकर दो बसें एजुकेशन टूर पर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर मेडिकल टीम, स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। घायल छात्रों को अस्पताल में भेजा जा रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हादसे के बाद घटनास्थल पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो ट्वीट करते हुए घटना की पुष्टि की है। कहा जा रहा है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायल छात्रों को इलाज के लिए इंफाल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 22 छात्रों को इलाज के लिए लाया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now