Dhanbad News :- लगातार 86 घंटो से धरने पे बैठी प्रेमिका की हुई जीत,

Dhanbad News :- लगातार 86 घंटो से धरने पे बैठी प्रेमिका की हुई जीत,

Share
Link copied

 

Dhanbad News

Prerna Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

प्रेमी के घर में बहार लगतार 4 दिन तक धरने पे बैठी हुई युवती को आखिर कार जित मिल ही गई, बता दे की लगातार 86 तक घंटो के कड़े तपस्या के बाद आखिर कार युवक और उसके घर वालो ने युवती को अपना कर दोनों की शादी मन्दिर में करा दी | ये मामला मीडया में  आने के बाद  युवती को गुरुवार को बाघमारा महिला थाना में सुबह 10 बजे ले जाई गई थी |

जेल जाने के भय से प्रेमी उत्तम कुमार महतो उर्फ पटेल झुक गया और प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। रविवार को गंगापुर स्थित लिलौर मंदिर में समाज और परिवारजनों की उपस्थिति में दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों पक्ष के स्वजन सहित ग्रामीण मौजूद रहे। विवाह की सारी रस्म मंदिर परिसर में पुरोहित उदय तिवारी ने संपन्न कराईं।

 Dhanbad News :- लगातार 86 घंटो से धरने पे बैठी प्रेमिका की हुई जीत,

विवाह के बाद वधू ने सम्मान के साथ अपने पति के साथ महेशपुर गांव के उसी घर में प्रवेश किया जहां प्रेमी के शादी से मुकर जाने के बाद वह पिछले 86 घंटे तक धरने पर बैठी रही थी।  इसके बाद उसकी लिखित शिकायत पर प्रेमी उत्तम महतो के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया था। अन्य चार लोगों को भी आरोपित बनाया गया। बाद में युवती का न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष बयान भी अंकित कराया गया था।

लिलोरी  धाम मन्दिर  में कराई गई  शादी 

पुरे विवाह के रश्मो के साथ कतरास  स्तिथ लिलोरी धाम मन्दिर में  इस प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई | शादी के मौके पे  युवती के पिता नकुल महतो, मां दुलाली देवी, हर पल साथ रहीं दादी मंगनी देवी सहित दर्जनों स्वजन मौजूद थे।  उत्तम के पिता हरगोविंद महतो, मां खागिया देवी, फूफा, जीजा सहित अन्य स्वजन मौजूद थे।

कानून  का  डर दरवाजे पे बैठी युवती से की शादी

बीते चार सालो से प्रेम प्रसंग चलने के बाद जब युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती ने प्रेमी के घर बहार अपना डेरा दाल दिया , जिसके बाद युवक कुछ दिनों के बाद फरार हो गया था लेकिन गांव वालो ने उसे समझाया और खा की जेल भी जाना पद सकता उसे तो फिर उसने युवती को पुरे समाज के सामने अपनाया और उससे शादी की | शादी के युवती के चेहरे पे ख़ुशी देखने को मिली| की आखिर कार उसका 4 दिनों तक धरने पे बैठना सफल रहा |

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow