Ranchi News:-सुरक्षा के नाम पे हुई है लापरवाही , राष्ट्रपति के काफिले के लिए 1 घंटे तक ट्रैफिक अस्त व्यस्त

Ranchi News:-सुरक्षा के नाम पे हुई है लापरवाही , राष्ट्रपति के काफिले के लिए 1 घंटे तक ट्रैफिक अस्त व्यस्त

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राष्ट्रपति दो दिनों से रांची में हैं। उनके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हाेने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए थे। ट्रैफिक एसपी ने पहले ही सूचना जारी कर कहा था कि 25 मई काे मुख्य मार्गों के पहुंच पथ पर सामान्य यातायात पर समयानुसार पाबंदी लगाई जाएगी, लेकिन गुरुवार काे राजभवन से खूंटी और नामकुम जेयूटी आने-जाने के क्रम में पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था फैला दी।

राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से एक घंटा पहले ही प्रमुख मार्ग के पहुंच पथ में बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक रोक दी गई। शनि मंदिर के पास शाम 5:25 से 5:55 बजे तक, सहजानंद चौक पर शाम 5 से 5:55 बजे तक ट्रैफिक रोक दी गई। करीब एक घंटे यातायात रोकने से जाम लग गया। लोगों को काफी परेशानी हुई।

हरमू बाईपास समेत सभी बाइलेन में लगा रहा लंबा जाम

नामकुम में ट्रिपल आईआईटी का दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद जब राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए निकला तो एक घंटे पहले ही पूरे मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था। शाम 5 से 6 बजे तक पूरे मार्ग पर वाहनों के परिचालन बंद रहा। जैसे ही काफिला गुजरा, इन मार्गों पर चारों ओर से ट्रैफिक को छोड़ दिया गया। इस वजह से हरमू बाईपास राेड सहित सभी बाइलेन और अन्य प्रमुख रूट पर लंबा जाम लग गया। शाम सात बजे तक अव्यवस्था का आलम था।

आज जाएंगी राष्ट्रपति, कारकेड गुजरने से पूर्व बंद रहेगी ट्रैफिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार काे लाैटेंगी। सुबह में राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन से निकलेगा, जाे हरमू बाईपास राेड हाेते हुए बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट पहुंचेगा। इस दाैरान राजभवन से एयरपाेर्ट तक सामान्य ट्रैफिक बंद रहेगी। कारकेड निकलने से पहले ही सभी बाइलेन काे बंद कर दिया जाएगा। इसलिए कार्यालय या अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए लोग वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं।

5 से 15 मिनट तक रोकी गई ट्रैफिक, 1 घंटे की बात सहीं नहीं

सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का परिचालन कुछ समय के लिए रोका गया था। यह प्रोटोकॉल के तहत किया गया। एक घंटे ट्रैफिक रोकने की बात सही नहीं है। 5 से 15 मिनट तक ट्रैफिक रोकी गई है। – हारिस बिन जमा, ट्रैफिक एसपी, रांची

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow