bus accident

bus accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में टायर फटने से पलटी बस, आग लगने से 25 यात्री जिंदा जले

bus accident

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर राद दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है. नागपुर से मुंबई के ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड़ के पास हादसे का शिकार हो गई. समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद बस में आग लग गई और 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

7 लोगों ने शीशा तोड़कर बचाई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में लगभग 32 यात्री थे. करीब 25 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि 6 से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सात लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई.

Share via
Share via