सिमडेगा समाहरणालय के पास नाले में गिरी बालू लदी ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय के पास एनएच-143 के किनारे बुधवार सुबह बालू लदी एक ट्रैक्टर टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, समाहरणालय के पास स्थित पुलिया से पहले ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

राजस्थान के दो गांवों में नहीं जलाया जाता रावण, कहीं नाक काटकर तो कहीं गोली बरसाकर होता है प्रतीकात्मक वध
देशभर में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दो गांव ऐसे…

पीएम मोदी बोले- सत्ता का उद्देश्य शासन नहीं, जनकल्याण हो; विजयादशमी पर राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया
नई दिल्ली: देशभर में विजयादशमी का पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत…
















