tributes-paid-martyred-jawans-police-commemoration

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित

Share
Link copied
tributes-paid-martyred-jawans-police-commemoration
tributes-paid-martyred-jawans-police-commemoration

सिमडेगा: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने शहीद जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

Durga puja
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान हमेशा पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। झारखंड में नक्सलवाद की चुनौती का सामना करते हुए पुलिस जवानों ने साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा से पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास और संबंध मजबूत होते हैं।

एसपी ने बानो थाना क्षेत्र में शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे शहीदों के योगदान और उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक इजी बागे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।