शहीद संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

रांची: शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रांची पुलिस के अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही, समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन देते हुए परिजनों को सम्मानित किया गया।

रांची पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में नगर एसपी, ग्रामीण एसपी, यातायात एसपी, परिचारी प्रवर प्रथम एवं द्वितीय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और शहीद जवानों के परिजन मौजूद रहे।
शहीद संस्मरण दिवस पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को याद किया गया। रांची पुलिस ने शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा और कर्तव्य निर्वहन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित
सिमडेगा: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ और सुहावना मौसम, बारिश की कोई संभावना नहीं
रांची: बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पूरे झारखंड में साफ आसमान और सुखद मौसम रहने का अनुमान है। कहीं भी बारिश की…
















