lakhs-stolen-jewellery-worth-rs-12

मानगो की हिल व्यू कॉलोनी में लाखों की चोरी, 12 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद ले उड़े चोर

Share
Link copied

महानवमी की रात बंद घर को बनाया निशाना, सुबह लौटने पर टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा था सामान

जमशेदपुर। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हिल व्यू कॉलोनी निवासी अनुपम ओझा महानवमी की रात करीब 12:30 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा का उत्सव देखने निकले थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया।

Durga puja
Advertisement

बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब अनुपम ओझा अपने परिवार के साथ घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गोदरेज की अलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जांच करने पर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद चोरी का मामला सामने आया। बंद घर में इतनी बड़ी चोरी से इलाके के लोग भी चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।