बुजुर्ग से वनकर्मियो ने उठक बैठक करवाई, बुजुर्ग जलावन की सुखी लकडियां लेकर परिवार के साथ जा रहा था CM ने लिया संज्ञान

बुजुर्ग से वनकर्मियो ने उठक बैठक करवाई, बुजुर्ग जलावन की सुखी लकडियां लेकर परिवार के साथ जा रहा था CM ने लिया संज्ञान

Share
Link copied

CM

सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक बुजुर्ग से वनकर्मियो ने उठक बैठक करवाई फिर वीडियो को वायरल कर दिया को जो की जलावन की सुखी लकडियां लेकर परिवार के साथ जा रहा था बुजुर्ग cm हेमंत सोरेन ने दिया दोषी वनकर्मियो पर कार्यवाही आदेश उसे वन के अधिकारियो ने बीच सडक पर उठक बैठक करवाई। वो भी पत्नी और पोते के सामने इसमें भी उन लोगो का मन नहीं भरा तो उन्होंने इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। जबकि बडे पैमाने पर जंगलों की कटाई करने वाले वन माफिया पर उनकी नहीं चलती। चतरा में बुजुर्ग को जंगल से टहनियां लाते हुए वनकर्मी ने रास्‍ते में पकडा तो तत्‍काल सजा दे दी। बुजुर्ग को पत्‍नी और पोते के सामने उठक-बैठक की सजा सुना दी। उठक-बैठक कराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आया तो उन्‍होंने गंभीरता से लिया और नाराजगी जाहिर की। और मामले चतरा डीसी को कार्यवाही का आदेश दिया।

दरअसल सोहन सिंह नाम के एक यूजर ने टि्वटर पर घटना की वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर में बुजुर्ग अपनी पत्‍नी और पोते के साथ खेतों को घेरने, जलावन के लिए कुछ सूखी टहनियां लेकर जा रहे थे। वनकर्मी ने पकड़ लिया और सरेआम उठक-बैठक कराया। इतने से भी जब वन कर्मी का मन नहीं भरा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वायरल वीडियो पर अपनी टिप्‍पणी में कहा कि माफिया पूरा जंगल साफ कर रहे होते हैं उस वक्त सरकार कहां सोई रहती है। उन्होंने पूछा है कि अपने उपयोग के लिए सूखी टहनियों को लेकर जा रहे गरीब आदिवासियों पर इस तरह का जुल्म करना कहां तक वाजिब है। यह शर्मनाक है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow