राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

Share
Link copied

 राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक….

राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

एडीजी संजय लाटकर की अध्यक्षता में बैठक..

राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक
Meeting of police-administrative officials.

प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश..

राष्ट्रपति  आगमन को लेकर आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक
Meeting of police-administrative officials.

राष्ट्रपति  के आगमन को लेकर आज दिनांक 19 सितंबर 2024 को आला पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 307 में एडीजी  संजय लाटकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी रांची  अनुप बिरथरे, डीआईजी बोकारो रेंज  सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त रांची  राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक  चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर  राजकुमार मेहता, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था)  राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे…..

बैठक में राष्ट्रपति  के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यव्स्था संधारण को लेकर चर्चा करते हुए संबंधित पदािधकारियों को एडीजी श्री संजय लाटकर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने रुटलाइन पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार के आवागमन के दौरान विशेष सर्तकता बरतने के निदेश दिये। इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्परता से कार्य करने का निदेश एडीजी द्वारा दिया गया…..

बैठक में आईजी  अखिलेश झा, डीआईजी रांची  अनुप बिरथरे एवं उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा द्वारा भी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करने का निर्देश दिया गया…..

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow