आधारभूत संरचना,कोल कम्पनियों एवं भू अर्जन सम्बन्धी की गई बैठक.

Share
Link copied

Hazaribagh, Kundan Lal.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द की अध्यक्षता में जिला में बन रहे आधारभूत संरचना, कोयला ब्लॉक सहित विकास गतिविधियों अन्य विकास गतिविधियों की समीक्षा की गई. पेयजल आपूर्ति से समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजनाओं की अपने स्तर से समीक्षा कर पूर्ण योजनाओं की उपयोगिता सुनिश्चित करने का निदेश दिया. डीसी श्री आनन्द ने कहा, कि अपने अभियंताओं के माध्यम से योजना स्थल का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कराएँ, साथ ही अपूर्ण योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराएँ. विद्युतीकरण योजना के लिए कार्यपालक अभियंता को तय समय में योजनाओं को पूर्ण करने के लिए निदेशित किया. वनभूमि अनापति के कारण अटकी परियोजना के जल्द निपटारा के लिए वन विभाग से सामंजस्य स्थापित करने मामले का निस्तारण करने के लिए कहा.

भूमि अधिग्रहण मामले पर अँचल अधिकारियों के साथ विवादों को सुलझाने का निदेश दिया. कोयला ब्लॉक,गैस पाईप लाईन कम्पनी को अधिग्रहित या प्रस्तावित भूमि मामले पर नियमानुसार स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय एवं रैयतों को भरोसे में लेकर आगे गतिविधियों को संचालित करने का निदेश दिया. बैठक में हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द के अलावे जिला भू अर्जन अधिकारी विनोद कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारियों,कार्यपालक अभियंता एवं कम्पनियों के अधिकारी मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow