रैयत विस्थापित मोर्चा ने कोल इंडिया में ट्रिब्यूनल के गठन का किया सवागत..इकबाल

रैयत विस्थापित मोर्चा ने कोल इंडिया में ट्रिब्यूनल के गठन का किया सवागत..इकबाल

Share
Link copied

Sanjay

रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने  कहा की रैयत विस्थापितों की लंबित मामलों के त्वरित गति से निष्पादन हेतु कोल इंडिया द्वारा उठाए गए कदम की रैयत विस्थापित मोर्चा केंद्रीय समिति सराहना करते  करती है.

ज्ञात हो की ट्रिब्यूनल गठन की मांग Rvm कोल इंडिया,एवं CCL से हर आंदोलन ,उच्च स्तरीय बैठक में लगातार करते आ रही थी, जिसके परिणामस्वरूप ट्रिब्यूनल गठित की जा रही है. Ccl के कथारा जारंगडिह, कुजू, बरका-सयाल, अरगडडा,सहित कई क्षेत्रों मे रैयतों के नौकरी मुआवजा के मामला लंबे समय से लंबित है. कई मामले तो उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है.

दूसरी ओर इन्हीं मामलों के कारण खदानों का विस्तारीकरण भी बाधित है.विशेष ट्रिब्यूनल के क्रियान्वयन से मामलो का प्रभावी व त्वरित निपटारा निश्चित रूप से होगा और रैयतों को उनका संविधानिक हक, अधिकार भी मिलेगा.

कोल इंडिया द्वारा ट्रिब्यूनल गठन का रैयत विस्थापित मोर्चा स्वागत करते हुए शीघ्र क्रियान्वयन की मांग करती है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow