तीरपाल में गुजरती जिंदगी.

Share
Link copied

Simdega, Shambhu Kr Singh.

सिमडेगा जिला के बोलबा प्रखंड के बोलबा पंचायत अंतर्गत पाकर बहार ग्राम में एक असहाय गरीब जशमती देवी पति पंचम सिंह की असियाना तीरपाल है. जसमती देवी ने कहा कि पिछले 5 साल पहले हम सभी परिवार राजगामपूर उडिसा काम करने के लिए गए थे, पति की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण हम अपने तीनों बच्चों के साथ सिमडेगा जिला के बोलबा प्रखंड अंतर्गत पाकर बहार अपने ससुराल में आ कर रहने लगे, अभी पति कहां हैं किस हालत में हैं ठीक से पता नहीं है. गरीबी और लचार होने के कारण मैं अपने पति खोज भी नहीं पा रही हूं, बडा बेटा मैट्रीक लिखने के बाद बाहर काम करने चला गया है. जसमति देवी अभी दो बच्चों के साथ तीरपाल के अशीयाना में रह रही है.

आप को बताते चले की सरकार गरीब असहाय को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, लाल कार्ड, राशन कार्ड, गैस चूल्हा और कई तरह की सरकारी सुविधा दे रही है. गरीब असहाय महिला जशमती देवी को किसी प्रकार के कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है. इसका असियाना खुला तीरपाल हैं. रहने को घर नहीं है, खाने को अन्न नहीं, पकाने के लिए चूल्हे नहीं. जसमति सरकारी कार्यालयों मुखिया, प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते हुए थक चुकी है. इसका दुख दर्द सुनने वाला कोई पदाधिकारी नहीं है. तीनों बच्चों को मेहनत मजदूरी कर सरकारी विद्यालय में पढ़ा रही है. ये सरकारी मदद की गुहार लगा रही है ताकि किसी तरह का कोई लाभ मिल सके.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow