दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी।

Share
Link copied

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी।
BJP fisrt candidate list

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा ऐलान…विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है…. पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए है…प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से AAP के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ेंगे…..

सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश विधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। रमेश विधूड़ी और प्रवेश वर्मा का लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काट दिया था….दोनों नेता लोकसभा सांसद रह चुके है, दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता के खिलाफ मैदान में उतारा गया है…..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज हमने 29 कमल के फूल दिल्ली की जनता को अर्पित किए हैं और निसंदेह यह सब लोग दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। इस लिस्ट में युवा भी हैं और अनुभवी भी हैं…”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow