बड़ी खबर: टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान हो गया पूरे टूर्नामेंट से बाहर ;
आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख ओपनर पॉल स्टर्लिंग घुटने की गंभीर चोट (nee ligament damage) के कारण ICC Men’s T20 World Cup 2026 के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
स्टर्लिंग को बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप बी मैच में चोट लगी थी। फील्डिंग के दौरान जोश इंग्लिस का कैच लेते हुए वह जमीन पर गिरे और दाएं घुटने में चोट आ गई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सिर्फ एक गेंद खेलकर ही लंगड़ाते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए। आयरलैंड उस मैच में 67 रनों से हार गई थी (ऑस्ट्रेलिया ने 182/6 बनाए, आयरलैंड 115 पर ऑलआउट)।
स्कैन में ligament damage की पुष्टि होने के बाद स्टर्लिंग को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रेम वेस्ट ने कहा, “पॉल स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद जांच और स्कैन कराया गया, जिसमें ligament damage पाया गया। इसलिए वह टी20 विश्व कप के बाकी हिस्से से बाहर हैं। वह जल्द ही घर लौटेंगे और रेस्ट व रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।”
स्टर्लिंग की जगह अनकैप्ड 20 वर्षीय बल्लेबाज सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया गया है। टॉपिंग अब शनिवार को ओमान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण ग्रुप मैच और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे।
आयरलैंड का अगला मैच शनिवार को ओमान के साथ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में है। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि स्टर्लिंग टीम के सबसे अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज हैं। आयरलैंड अब सुपर 8 में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।


















