20250217 194501

झारखंड के जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 37 कैदी होंगे रिहा

झारखंड के जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 37 कैदी होंगे रिहा हेमंत सोरेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 33वीं बैठक हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 37 कैदी रिहा किए जाने पर सहमति बनी. झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में कुल 103 मामलों की समीक्षा की गई, जिसमें से 66 मामले अस्वीकृत कर दिए गए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा हुए कैदियों का सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन जरूर करें. सीएम ने कारा महानिरीक्षक को निर्देश दिया कि रिहा हुए कैदियों का ट्रैक रिकॉर्ड अवश्य रखें. जिलों के एसपी और अन्य अधिकारियों द्वारा रिहा हुए कैदियों का ट्रैक रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ सभी गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए. वहीं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा हुए कैदियों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें.

झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, कारा महानिरीक्षक झारखंड सुदर्शन प्रसाद मंडल, अपर विधि परामर्शी विधि विभाग नीरज कुमार, प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमौली, एआईजी तुषार रंजन गुप्ता, जेलर मो० नसीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share via
Share via