रांची से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान नहीं चलेगी, विमान सेवा हुई रद्द
रांची से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान नहीं चलेगी, विमान सेवा हुई रद्द
रांची से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रांची से प्रयागराज के लिए महाकुंभ विशेष विमान सेवा रद्द कर दी गई है। यह विमान सेवा 17 फरवरी यानी आज से 28 फरवरी तक चलनी थी। मिली जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट नहीं मिलने के कारण यह सेवा रद्द कर दी गई है।
बता दें कि 180 सीटर वाली इंडिगो का विमान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरनी थी। प्रयागराज जाने के लिए कई यात्रियों ने बुकिंग भी कर रखी थी। यात्रियों को विमान सेवा के रद्द होने से काफी परेशानी हो सकती है।


















