चैंपियंस ट्राफी में आज महामुकाबला, भारत-पाक मैच को लेकर जोश हाई
चैंपियंस ट्राफी में आज महामुकाबला, भारत-पाक मैच को लेकर जोश हाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मैच आज दुबई में होने वाला है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान के मैच की। भारतीय टीम इस मैच की फेवरेट टीम मानी जा रही है। टीम इंडिया जहां जीत के साथ यहां पहुंची है। वहीं पाकिस्तान को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
वनडे मुकाबलों की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हालिया मुकाबलों में बढ़त बना रखी है. 2023 वनडे विश्व कप में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी, जहां रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाए थे. हालांकि, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. फिर भी, भारत का मनोवैज्ञानिक पलड़ा भारी है क्योंकि उन्होंने 2018 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए छह वनडे मुकाबलों में एक भी हार नहीं झेली है. इसमें 2023 एशिया कप के ग्रुप स्टेज में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच भी शामिल है.
वहीं भारत और पाकिस्तान वनडे मैचों में अब तक 135 बार भिड़ चुके हैं. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, उसने 73 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत 57 मैच ही जीत पाया है. इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम ने 3 जीत के साथ भारत के ऊपर हावी है. अब एक बार फिर दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं.
टीम इंडिया इस मैच से पहले शानदार फॉर्म में दिख रही है. पहले इंग्लैंड को घरेलू श्रृंखला में तीन से धूल चटाने के बाद चैंपियंस ट्राफी के पहले मैच में भी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया था. वहीं पाकिस्तान की टीम के लिए ये मैच काफी अहम होने जा रहा है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि पाक टीम ने चैंपियंस ट्राफी का पहला मैच न्यूजीलैंड के हाथों गंवा दिया था. ऐसे में अगर टीम इंडिया ने इस मैच में हरा दिया तो उसका सफर इस टूर्नामेंट से लगभग खत्म हो जाएगा.

















