Women MLAs of Jharkhand Assembly met Chief Minister Hemant Soren,

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात, 

Share
Link copied

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात, 

Women MLAs of Jharkhand Assembly met Chief Minister Hemant Soren,
Women MLAs of Jharkhand Assembly met Chief Minister Hemant Soren,
 मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
 मुख्यमंत्री ने महिला विधायकगणों से कहा- झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को मिलता है बल:सीएम 
 मुख्यमंत्री बोले- आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का खुलता है रास्ता
 सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है
झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का बढ़ाया है मान- सम्मान:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड_

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यगणों (विधायक) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकगणों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं। 

आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का होगा सर्वांगीण विकास-

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है। 

महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का बढ़ाया है मान- सम्मान:सीएम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेकों क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाएं अपने मंजिल और मुकाम को हासिल करने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। एक बार फिर आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात, 

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow