पटाखे के भेंट चढ़ गई तीन मासूम सहित पांच की जिंदगी
गढ़वाः होली से पहले झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है दरअसल गढ़वा जिले के फटाका दुकान में आग लगने से जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. एक पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने इस घटना को लेकर अपनी सहमति जताई है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी की इसने तेजी से पूरे दुकान को अपने चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से वहां मौजूद लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला. बाद में वहां के स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल तीन बच्चों और दो वयस्क को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों की मौत की पुष्टि कर दी है. इस भयावाह घटना से पूरे गढ़वा जिले में मातम सा पसरा हुआ है
फिलहाल आप कैसे लगी इस घटना का अभी तक पता नहीं चल पाया है । पुलिस अब इस मामले की जांच में जुड़ गई है


















