ठाकुर गांव थाना परिसर में होली को लेकर शान्ति समिति का बैठक आयोजित।

ठाकुर गांव थाना परिसर में होली को लेकर शान्ति समिति का बैठक आयोजित।

Share
Link copied

ठाकुर गांव थाना परिसर में होली को लेकर शान्ति समिति का बैठक हुई आयोजित।

ठाकुर गांव थाना परिसर में होली को लेकर शान्ति समिति का बैठक आयोजित।
A peace committee meeting regarding Holi was organized in Thakur village police station premises.

रिपोर्ट: आशीष प्रसाद।

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कि गयी। अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया। बैठक में होली पर्व शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानाने को लेकर चर्चा की गई, और विचार विमर्श किया। साथ ही शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने से संबंधित जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ठाकुर गांव थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि पर्व के दौरान डीजे साउंड नहीं बजाए, उन्होंने कहा कि डीजे बजाना प्रतिबंध है। साथ ही कहा कि शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व भाई चारे के साथ मिलजुल मनाए, बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने डीजे साउंड बजाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और डीजे नहीं बजाने को कहा और रंग अबीर गुलाल खुशी पूर्वक एक दूसरे लोगों को लगाने को कहा। बीडीओ धीरज कुमार ने शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण तरीके से होली पर्व मानाने को कहा। और वॉट्सएप पर अफवाह नहीं फैलाने को कहा। एसआई दिलीप कुमार ने भाई चारे के साथ मिलजुल कर होली पर्व मनाने को कहा। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनित कुमार ने किया। बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने ठाकुर गांव थाना परिसर में होली मिलन समारोह मनाया। और उपस्थित पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, और समाजसेवी लोगों ने एक दूसरे लोगों को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके ठाकुर गांव पंचायत के मुखिया, सचिन पहान, दिनेश महतो, रंथेश्वर गिरी,भुनेश्वर साहू,एवं शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow