झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना

Share
Link copied

रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची और झारखंड के अन्य हिस्सों में आज बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हाल के दिनों में रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, लेकिन बारिश के कारण तापमान में कुछ कमी देखी जा रही है।

 

झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों, जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, संताल परगना क्षेत्र के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा में साथ धनबाद और गिरिडीह में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की गति 30-50 किमी/घंटा तक हो सकती है, और आर्द्रता के स्तर में वृद्धि संभव है, जिससे उमस भरा मौसम रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow