20250605 091733

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बारिश और वज्रपात की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम केंद्र रांची और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, झारखंड के पूर्वी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है, और हवा में हल्की नमी बनी रहेगी।

झारखंड के पूर्वी और मध्य क्षेत्र रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने और दोपहर 2 बजे के बाद विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून वर्तमान में मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है। पूर्वी बिहार में समुद्र तल से 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर झारखंड पर भी देखा जा सकता है। इससे बारिश और गर्जन की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Share via
Share via