26 जून को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी जानकारी,भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना। रघुवर दास को दी सीधी चुनौती।
26 जून को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी जानकारी,भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना। रघुवर दास को दी सीधी चुनौती।
जामताड़ा:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां उन्होंने आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। यह सम्मेलन 26 जून को आयोजित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ. अंसारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव माधव कमलेश, साथ ही राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ विस्तृत और व्यापक रूप से की जा रही हैं।
भाजपा नेताओं पर तीखा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा:
दोनों नेता संथाल परगना में केवल दिखावटी दौरे कर रहे हैं और बंद कमरे में डमरू बजाने का काम कर रहे हैं। ये दोनों झारखंड में रिजेक्टेड मुख्यमंत्री साबित हो चुके हैं और अब जनता को गुमराह कर रहे हैं।”
डॉ. अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी पहले रघुवर दास को आदिवासी विरोधी बताते थे, लेकिन अब उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने मरांडी को चेताते हुए कहा:
बाबूलाल जी, रघुवर दास से थोड़ा बच के रहें, नहीं तो जनता का भरोसा खो बैठेंगे।”
छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
रघुवर दास पर सीधा हमला करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि:
रघुवर दास झारखंड के विकास को कभी आदिवासी केंद्रित नहीं मानते थे। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूँ – अगर उनमें हिम्मत है तो छत्तीसगढ़ से किसी पंचायत चुनाव में मुखिया बनकर दिखाएँ!”
डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
“हमारे कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस का संकल्प और संगठन शक्ति का प्रदर्शन होगा। वहीं भाजपा के नेता सिर्फ बंद कमरे की राजनीति कर रहे हैं।”

















