20250627 082316

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को दी रथयात्रा की शुभकामनाएं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को दी रथयात्रा की शुभकामनाएं।

रांची :रांची में आज महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक और भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। बारिश की बूँदों के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम होती नजर नहीं आ रही है। भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चारों ओर “जय जगन्नाथ” के जयकारे गूंज रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा — “महाप्रभु श्री जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय जय जगन्नाथ!!”

वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी ट्वीट कर कहा — “रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि यह शुभ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे।”

रथयात्रा को लेकर शहर में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया है और ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

Share via
Share via