A massive surge of devotion at Ranchi's historic Jagannathpur Temple; Lord Jagannath's grand Rath Yatra to be taken out today.

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

A massive surge of devotion at Ranchi's historic Jagannathpur Temple; Lord Jagannath's grand Rath Yatra to be taken out today.
A massive surge of devotion at Ranchi’s historic Jagannathpur Temple; Lord Jagannath’s grand Rath Yatra to be taken out today.

रांची: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महापर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। 15 दिनों के अज्ञातवास और नेत्रदान अनुष्ठान के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह 5 बजे से भगवान जगन्नाथ के दर्शन भक्तों के लिए सुलभ कर दिए गए। दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ महाप्रभु के दर्शन कर रहे हैं।

RKDF
Adv

मंदिर प्रबंधन के अनुसार दोपहर 2:30 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर विराजमान किया जाएगा तथा विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3 बजे विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रथयात्रा का शुभारंभ होगा।

रथयात्रा जगन्नाथपुर मंदिर से मौसीबाड़ी तक जाएगी, जहां भगवान सात दिनों तक विराजमान रहेंगे। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

रांची की ऐतिहासिक रथयात्रा झारखंड के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु भाग लेकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now