मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने हफीजुल हसन से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रीता कुमारी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में भर्ती राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि हफीजुल हसन की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है, जो सफल रही। वर्तमान में वे मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से मंत्री के उपचार की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हफीजुल हसन हमारे राज्य के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं ताकि वे पुनः जनसेवा में सक्रिय हो सकें।

















