पटना: बिहार पुलिस ने लगाई मीडिया से बात करने पर रोक, अब केवल प्रवक्ता देंगे जानकारी

पटना: बिहार पुलिस ने लगाई मीडिया से बात करने पर रोक, अब केवल प्रवक्ता देंगे जानकारी

Share
Link copied

पटना: बिहार पुलिस ने लगाई मीडिया से बात करने पर रोक, अब केवल प्रवक्ता देंगे जानकारी

पटना : बिहार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक सख्त आदेश जारी कर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मीडिया से सीधे बात करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस नए निर्देश के अनुसार, अब किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को किसी मामले में मीडिया को ‘बाइट’ देने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश के तहत, प्रेस और मीडिया से संवाद केवल पुलिस मुख्यालय स्तर पर नामित अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) और पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से ही किया जाएगा। यानी अब केवल पुलिस प्रवक्ता ही प्रेस नोट के जरिए मीडिया को किसी भी मामले की जानकारी दे सकेंगे।

इस कदम का उद्देश्य सूचनाओं में एकरूपता और सटीकता सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह आदेश पारदर्शिता बनाए रखने और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए लागू किया गया है।

हालांकि, इस फैसले से पुलिस और मीडिया के बीच संवाद की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है, क्योंकि अब तक स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारी भी मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराते थे। इस नए नियम के बाद सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि यह व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होती है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow