राजकीय श्रावणी मेला के 15वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राजकीय श्रावणी मेला के 15वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Share
Link copied

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2025 के 15वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 04:16 बजे से शुरू हुए जलार्पण के साथ ही मंदिर परिसर “बोल-बम” के नारों से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण, आसपास के क्षेत्र और रूटलाइन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रात्रि से ही जलार्पण के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध हो गए थे। बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, और क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा व्यवस्थित प्रबंधन के कारण जलार्पण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

श्रावणी मेला के इस पवित्र अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह चरम पर है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow