सिमडेगा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 560 किलो जावा महुआ और 11 लीटर देशी शराब जब्त
शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा : सिमडेगा जिले को अवैध शराब के काले कारोबार से मुक्त करने के लिए सिमडेगा पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. अर्शी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान जलडेगा, महाबुआंग, बोलबा, मुफस्सिल, बांसजोर ओपी, और गिरदा ओपी के तहत आने वाले लमडेगा, बड़कीटांगर, तेलीटोली, खड़ियाटोली, भितबुना, केलुगा, पियोसोकरा, सुतरौली, गिरजाटोली, सिम्हातु, तिनसोगड़ा, अवगा पोड़खेर, पालेमुण्डा नवाटोली, समसेरा जटाटोली, सेवई बाजारटांड़, बानाबीरा बाजार, कुल्लूकेरा कदमटोली, बरडेगा, और हुरदा में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 560 किलोग्राम जावा महुआ और 11 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही, अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।
सिमडेगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और अवैध शराब के निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर।9262998531 पर साझा करें।


















