Major action against illegal Mahua liquor in Ranchi, 10 quintals of Java Mahua destroyed

रांची में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

Share
Link copied
Major action against illegal Mahua liquor in Ranchi, 10 quintals of Java Mahua destroyed
Major action against illegal Mahua liquor in Ranchi, 10 quintals of Java Mahua destroyed

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध देशी शराब और महुआ के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुखदेवनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 10 क्विंटल अवैध जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के अनुसार, लगातार आसूचना संकलन और छापेमारी अभियान के क्रम में 1 जून को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के महुआ टोली स्थित एक घर में छापेमारी की गई। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध महुआ शराब बनाने में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान घर की चहारदीवारी के भीतर बड़ी मात्रा में रखा गया लगभग 10 क्विंटल जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा अवैध महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध महुआ शराब और चुल्लू के निर्माण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।