A cart was set on fire for not paying extortion money, causing a loss of 80,000 rupees; one accused arrested

रंगदारी नहीं देने पर ठेले में लगाई आग, 80 हजार का नुकसान; एक आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
A cart was set on fire for not paying extortion money, causing a loss of 80,000 rupees; one accused arrested
A cart was set on fire for not paying extortion money, causing a loss of 80,000 rupees; one accused arrested

रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और ठेले में आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहाड़ी मंदिर परिसर निवासी उगेश केशरी (35 वर्ष) ने 1 जून 2026 को सुखदेवनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि 25 मई 2026 को सुशांत यादव और विक्की यादव उनके चूड़ी ठेला के पास पहुंचे और 2 से 3 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को उठा लेने और जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक, 27 मई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच पहाड़ी मंदिर के पास खड़े ठेले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीड़ित को लगभग 80 से 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वादी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दावा किया कि ठेले में आग लगाने वाले युवक सुशांत यादव और विक्की यादव ही थे। फुटेज के आधार पर सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या-197/26 दर्ज किया गया।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुशांत यादव (पिता- उमेश यादव), निवासी पहाड़ी मंदिर के पास, सुखदेवनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 2 जून 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।