धनबाद: फ़िल्म वास्तव के तर्ज पर एक माँ ने अपने बेटे को दी मुक्ति । कहा बेटा नशेड़ी था , ममता पर उठे सवाल

धनबाद: फ़िल्म वास्तव के तर्ज पर एक माँ ने अपने बेटे को दी मुक्ति । कहा बेटा नशेड़ी था , ममता पर उठे सवाल

Share
Link copied

धनबाद: फ़िल्म वास्तव के तर्ज पर एक माँ ने अपने बेटे को दी मुक्ति । कहा बेटा नशेड़ी था , ममता पर उठे सवाल


धनबाद, : अगर आपने संजय दत्त की फ़िल्म वास्तव देखी है तो आपको पता होगा की एक माँ ने कैसे गैंगस्टर को मुक्ति दी थी । ऐसा ही एक मामला  धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के श्रीधरपुर गांव में आया है लेकिन इसमें माँ के हाथों मुक्ति पाने वाला गैंगस्टर नही बल्कि शराबी बेटा था । हालांकि इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।  आरोप है एक माँ ने अपने ही 25 वर्षीय बेटे, विक्रम बाउरी, की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम बाउरी लंबे समय से नशे का आदी था। आरोपी माँ ने बताया कि नशे की हालत में विक्रम ने घर में आग लगाने की कोशिश की और परिजनों, यहाँ तक कि अपनी पत्नी पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। गुस्साए परिजनों ने उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, और इसी दौरान माँ ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। विक्रम ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

आरोपी माँ ने पुलिस को बताया कि विक्रम नशे में अक्सर हिंसक हो जाता था और अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचाता था। करीब पांच साल पहले उसने अपनी माँ का अंगूठा चबाकर काट दिया था।

रामकनाली ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी माँ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना की जड़ में युवक का नशे की लत को माना जा रहा है, जिसने एक परिवार को त्रासदी की ओर धकेल दिया।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow