20250804 130716

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 81 वर्षीय शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को सोमवार देर शाम दिल्ली से रांची लाया गया। रांची हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में समर्थकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां जनता और समर्थकों ने अंतिम दर्शन किए। आज सुबह 9 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद, दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा नेमरा गांव के लिए रवाना होगी, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के सम्मान में 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल, और जमीन के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके नेतृत्व में JMM ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share via
Share via