झामुमो नेता कुणाल षाडंगी ने दी मंत्री रामदास सोरेन की सेहत की ताजा जानकारी
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता कुणाल षाडंगी ने मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्लीडिंग) के कारण स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है, हालांकि स्थिर बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुणाल षाडंगी ने आगे बताया कि डॉक्टरों की टीम मंत्री की सेहत की पल-पल निगरानी कर रही है। उनकी स्थिति को देखते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम जारी रखने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सक उनकी सेहत में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
षाडंगी ने लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में सभी मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं करें। उन्होंने कहा, “हम सभी आदरणीय रामदास सोरेन जी के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”


















