पाकुड़ में ग्राम प्रधान की हत्या का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही करीब 23 वर्षीय धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून लगा गमछा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को छोटा कुस्कुट्टा गांव में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन के फर्दबयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी टीम, फिंगरप्रिंट टीम और स्वान दस्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की रात में घर में सोने के दौरान धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की। आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के करीब आठ घंटे के भीतर धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी के बेंत वाली टांगी बरामद की गई, जिस पर खून जैसा पदार्थ लगा हुआ था। इसके अलावा खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी धर्मा पहाड़िया, स्वर्गीय देवा पहाड़िया का पुत्र है और छोटा कुस्कुट्टा गांव का रहने वाला है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


तमिलनाडु में विजय सरकार का मुस्लिम प्रेम,अल्पसंख्यकों को लिए खोले खजाने , मुस्लिम छात्राओं की UG फीस से लेकर 100 करोड़ के ब्याज-मुक्त फंड तक, जानिए क्या मिला
तमिलनाडु में विजय की सरकार आये महज कुछ महीने ही हुए है लेकिन सरकार की नीतियों में मुस्लिम और मसीही समुदाय की…

व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘Trump TV’, मीडिया विवाद के बीच 24/7 आधिकारिक वीडियो स्ट्रीम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच जारी टकराव अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है। व्हाइट हाउस ने 21…
















