20250815 205520

भाजपा ने सूर्या हांसदा हत्या मामले में गठित की सात सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को परिवार से करेगी मुलाकात

रांची : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा के तथाकथित पुलिस एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। पार्टी का दावा है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या हुई है। यह जांच टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी जुटाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गठित जांच टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं। यह टीम गोड्डा जाकर सूर्या हांसदा के परिवार से मिलेगी और मामले की सही वस्तुस्थिति का पता लगाएगी।

भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सूर्या हांसदा की मृत्यु के पीछे की सच्चाई को सामने लाने के लिए यह जांच आवश्यक है। पार्टी का कहना है कि इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिनके जवाब जनता को मिलने चाहिए।

Share via
Share via