IMG 20250910 WA0054

परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को रांची में सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

कांटाटोली चौक पर शहीद अब्दुल हमीद को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अब्दुल हमीद को उनकी जयंती पर नमन किया। दोनों नेताओं ने कांटाटोली चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20250910 WA0054

IMG 20250910 WA0035

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर भी भावपूर्ण शब्दों में वीर शहीद को याद करते हुए लिखा—

“देश की माटी के लाल, परमवीर चक्र विजेता अमर वीर शहीद अब्दुल हमीद जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।”

IMG 20250910 WA0057
CM Hemant and MLA Kalpana Soren paid tribute to Paramvir Chakra winner Shaheed Abdul Hameed in Ranchi.

आपको बता दें कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अपनी अदम्य वीरता और साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के कई टैंकों को तबाह कर दिया था। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।शहीद अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।

 

Share via
Share via