झारखंड आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की जयंती पर बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, RIMS-2 निर्माण पर उठाए सवाल।

झारखंड आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की जयंती पर बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, RIMS-2 निर्माण पर उठाए सवाल।

Share
Link copied

Daughters paid tribute to the founder of Jharkhand movement Durga Soren on her birth anniversary, questions raised on RIMS-2 construction.

रांची :झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झामुमो के केंद्रीय महासचिव और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े पुत्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती आज श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

राजधानी रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर बेटियों जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड के लोग रोजगार और बेहतर इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने को मजबूर हैं।

जयश्री सोरेन ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसानों की भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य उचित नहीं है। उन्होंने रिम्स-2 के लिए कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर कड़ा विरोध जताया।

हमारे बाबा शिबू सोरेन हमेशा कहते थे कि किसानों की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए: जयश्री सोरेन

दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए राजश्री सोरेन ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि झारखंड के लोगों को अपने राज्य में ही सम्मानजनक जीवन, रोजगार और इलाज मिले।आज पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि सभाओं और कार्यक्रमों के जरिए उन्हें याद किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow