Jharkhand's pride increased: Both President and Vice President have deep connection with the state: CP Singh.

झारखंड का बढ़ा गौरव: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का राज्य से गहरा नाता:सीपी सिंह।

Share
Link copied

झारखंड का बढ़ा गौरव: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का राज्य से गहरा नाता:सीपी सिंह।

Jharkhand's pride increased: Both President and Vice President have deep connection with the state: CP Singh.
Jharkhand’s pride increased: Both President and Vice President have deep connection with the state: CP Singh.

रांची। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने झारखंड के लिए इसे ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का झारखंड से जुड़ाव रहा है।

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू, जो आदिवासी समाज से आती हैं, कभी झारखंड की राज्यपाल रहीं और आज देश की राष्ट्रपति हैं। वहीं, नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सीपी सिंह ने कहा कि “यह झारखंड की पहचान और गौरव को और ऊंचा करने वाली उपलब्धि है। एक ओर आदिवासी समाज से राष्ट्रपति और दूसरी ओर ओबीसी समाज से उपराष्ट्रपति मिलना अभूतपूर्व है।”

वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन के प्रत्याशी पर उन्होंने तीखा प्रहार किया। सिंह ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं और उनके फैसले जनता के सामने हैं, जिन्हें लेकर कई सवाल उठते रहे हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow