वरिष्ठ IAS अधिकारी अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, झारखंड से है गहरा नाता

वरिष्ठ IAS अधिकारी अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, झारखंड से है गहरा नाता

Share
Link copied

न्यू दिल्ली : वरिष्ठ IAS अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। खरे को केंद्र सरकार के सचिव के समकक्ष पद और वेतनमान प्रदान किया गया है। यह नियुक्ति तीन साल के अनुबंध के आधार पर की गई है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है।

अमित खरे का प्रशासनिक सफर

1985 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रहे अमित खरे ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और शिक्षा सचिव के रूप में भी कार्य किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू करने में उनकी भूमिका अहम रही। अपनी ईमानदारी और कठोर प्रशासनिक शैली के लिए वे जाने जाते हैं।

झारखंड से गहरा जुड़ाव

झारखंड कैडर के अधिकारी के रूप में अमित खरे का रांची और राज्य के विभिन्न जिलों से गहरा नाता रहा है। झारखंड के गठन के शुरुआती वर्षों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे राज्य के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow