20250916 093739

झारखंड पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में भीषण आग, अग्निशमन टीम ने काबू पाया, लाखों का नुकसान

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार देर रात डेटा सेंटर में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे डेटा सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें कई कंप्यूटर और एयर कंडीशनर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल को करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Share via
Share via