20250919 134237

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में युवक का जला हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की पहले पत्थर से कुचलकर हत्या की गई और फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जले हुए शव को देखकर तुरंत इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

Share via
Share via